76वें गणतंत्र दिवस समारोह पर वायरल हुई पहले गणतंत्र दिवस समारोह के बाद छपे अखबार की तस्वीर
76वें गणतंत्र दिवस समारोह पर न्यूज़पेपर 'इंडियन एक्सप्रेस' के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के बाद प्रकाशित उसके पहले पेज की तस्वीर वायरल हो गई है। पहले पेज में टॉप पर हेडलाइन 'भारत ने संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य का किया एलान' थी। अन्य हेडलाइन्स में 'डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ' और 'लाखों लोगों ने देखा समारोह' थीं।