77वें गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए मिला किन खास मेहमानों को न्यौता?
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष कर्तव्य पथ (दिल्ली) पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए करीब 10,000 खास मेहमानों को इनवाइट किया गया है। मेहमानों में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने इनकम और रोज़गार पैदा करने में बेहतरीन काम किया, बेस्ट इनोवेटर्स, स्टार्ट-अप्स, सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स और अलग-अलग सरकारी पहलों के तहत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोग शामिल हैं।