कर्नाटक की एक 7-वर्षीय बच्ची ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड कर उनसे बेंगलुरु में गड्ढों को ठीक कराने की अपील की और इसके लिए अपनी पॉकेटमनी देने की पेशकश की। मुख्यमंत्री को 'दादा' के रूप में संबोधित कर बच्ची ने कहा कि 2-साल पहले गड्ढों के कारण एक दुर्घटना में उसकी मां को चोट लगी थी।