7-वर्षीय बेटी के शव को कंधे पर लेकर 10 किमी चला छत्तीसगढ़ का शख्स, दिए गए जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में अस्पताल से शव वाहन मिलने में देरी होने पर एक शख्स अपनी 7-वर्षीय बेटी के शव को कंधे पर लादकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। इसका वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, "लापरवाही पाए जाने पर...बीएमओ को रिप्लेस किया जाना चाहिए।"