inshorts

8% तक उछले डिफेंस कंपनियों के शेयर, इस कारण दिख रही तेज़ी

भारतीय डिफेंस कंपनियों के शेयरों में बुधवार को लगातार चौथे दिन तेज़ी देखने को मिली। आज के कारोबार के दौरान निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स 2.6% तक उछला और 2% की तेज़ी के साथ बंद हुआ। बकौल एक्सपर्ट्स, यह तेज़ी राफेल विमानों को लेकर नई डील की चर्चाओं और डिफेंस सेक्टर की फ्यूचर संभावनओं पर बढ़ते भरोसे के कारण आई है।