छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने वाले 8 नक्सलियों ने पास की 10वीं की परीक्षा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण करने वाले 8 नक्सलियों ने इस साल 10वीं की ओपन स्कूल परीक्षा पास कर ली है। इनमें पूर्व माओवादी गीता नरोटे भी शामिल हैं जो अब नर्स बनना चाहती हैं। अन्य सफल उम्मीदवारों में यादगिरी कोंडघाटला, संतोष आंचला, रामधर कश्यप, मडकम डुल्ला, नवरू पोयम, अर्जुन पायम और रामजी गावड़े शामिल हैं।

Load More