8 दिन में इस कंपनी ने दिया 100% का रिटर्न, दे रही है डिविडेंड; आज 7% चढ़ा शेयर
बजाज ग्रुप की कंपनी इंडेफ मैन्युफैक्चरिंग ने 8 कारोबारी दिन में 100% से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, कंपनी के शेयरों का भाव सोमवार को 7% से अधिक चढ़ा और बीएसई में बढ़त के साथ ₹464.90 के लेवल पर खुला था। कंपनी ने निवेशकों को ₹2 प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का एलान किया है।