8 दिन में ही ट्रंप की कुल संपत्ति से 12 गुना अधिक बढ़ी मस्क की नेटवर्थ

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेटवर्थ एक दिन में $20.8 बिलियन बढ़ गई है। वहीं, पिछले 8 दिनों में उनकी नेटवर्थ में $73 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है जो नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति से करीब 12 गुना अधिक है। इस बढ़ोतरी के साथ ही मस्क की नेटवर्थ अब $335 बिलियन हो गई है।