8 पैर, 3 कान और 2 कमर के साथ छत्तीसगढ़ में जन्मी बकरी; कुछ ही देर रह सकी ज़िंदा
छत्तीसगढ़ में आठ पैर, तीन कान और दो कमर के साथ एक बकरी ने जन्म लिया जिसे देखने की जिज्ञासा के कारण वहां भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद बकरी की मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने बताया कि यह जैविक विकृति का दुर्लभ मामला है जो भ्रूण के असमान विकास के कारण होता है।