केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2023 में 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.8% बढ़ा जो 4 महीने का इसका सबसे बेहतर प्रदर्शन है। जनवरी 2022 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4% बढ़ा था। गौरतलब है कि जनवरी 2023 में कच्चे तेल को छोड़कर सभी उद्योगों का उत्पादन बढ़ा है।