ब्रैंड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के टॉप 25 आईटी सर्विस ब्रैंड्स की वैल्यू 2026 में कुल $167.2 बिलियन तक पहुंच गई है। इसमें 8 भारतीय आईटी सर्विस प्रोवाइडर्स कुल ब्रैंड वैल्यू का 36% यानी $60.4 बिलियन हिस्सा रखते हैं। इसमें $21.2 बिलियन के साथ TCS दूसरा जबकि $16.4 बिलियन के साथ इन्फोसिस तीसरा सबसे मूल्यवान ब्रैंड है।