फ्लोरिडा (अमेरिका) में एक शख्स की हथेली, कोहनी और पैरों से अजीब तरह की चीज़ (कोलेस्ट्रोल) बाहर निकलने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शख्स ने बताया कि 8-माह से वह केवल मीट, बटर और चीज़ खा रहा था। जांच में पता चला कि उसका कोलेस्ट्रोल लेवल 1,000 एमजी/डीएल था जो आमतौर पर 200 एमजी/डीएल से कम होना चाहिए।