8 महीने से ISS में फंसी सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर ने साथ में किया स्पेसवॉक

इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में पिछले करीब 8 महीने से फंसी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने पहली बार साथ में गुरुवार को स्पेसवॉक शुरू किया जिसका वीडियो सामने आया है। यह स्पेसवॉक करीब साढ़े 6 घंटे तक चलेगा। सुनीता ने 16 जनवरी को भी स्पेसवॉक किया था और वह मार्च-अप्रैल 2025 तक धरती पर लौट सकती हैं।