8 राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश और एक देश से भारत का कौनसा राज्य शेयर करता है बॉर्डर?
भारत में उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो 8 राज्यों, एक केंद्रशासित प्रदेश और एक देश से अपनी सीमा साझा करता है। राज्यों में उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली और देश में नेपाल शामिल है। क्षेत्रफल के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश, भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है।