8 वर्षीय घरेलू सहायिका को यूपी में दंपति ने 1 वर्ष तक किया टॉर्चर, बेसमेंट में छिपी मिली
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी से 8 वर्षीय घरेलू सहायिका को रेस्क्यू किया गया है जिसे कथित तौर पर 1 वर्ष से दंपति द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था। वह दंपति से बचकर एक बेसमेंट में जाकर पूरी रात छिपी हुई थी। सोसायटी के एक निवासी के मुताबिक, बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।