8 वर्षीय लड़के ने शीर्षासन में 3.47 मिनट में 'शिव तांडव स्तोत्रम' का पाठ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
कर्नाटक निवासी 8-वर्षीय ओम एन नामक लड़के ने कठिन योगासन करते हुए 'शिव तांडव स्तोत्रम' का पाठ कर इंटरनैशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। उसने सिर के बल उल्टे खड़े होकर शीर्षासन में हाथ जोड़कर 3.47 मिनट में चैलेंज पूरा किया। ओम के रिकॉर्ड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।