8 शहरों से अयोध्या के लिए शुरू होगी विमान सेवा, शेड्यूल हुआ जारी
सरकार ने अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 1 फरवरी से 8 शहरों से विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। ये शहर दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने विमानों के संचालन की समय-सारिणी भी जारी की है। चेन्नई और मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान का संचालन रोज़ होगा।