चामराजनगर (कर्नाटक) में सोमवार को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8-वर्षीय छात्रा का स्कूल कैंपस में कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया, "छात्रा अचानक दीवार पर लदी और फिर बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। छात्रा को कोई स्वास्थ्य परेशानी नहीं थी।"