8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, रोटावेटर में फंसकर कई टुकड़े हुए; बेरहम निकला ड्राइवर

सीतामढ़ी (बिहार) में खेत की जुताई के वक्त ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से 8-वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। हादसे से पहले बच्चा ट्रैक्टर पर ही बैठा था और ड्राइवर लाश के टुकड़ों को खेत में दफन कर फरार हो गया। जब बच्चे को ढूंढा गया तो खेत में अलग-अलग जगह उसके शव के टुकड़े मिले।