8 साल में RBI के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने दिया 250% का रिटर्न, जानें डिटेल
आरबीआई द्वारा 2017-18 में जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सीरीज-II 28 जुलाई को मैच्योर होगी जिसके लिए रिडेम्पशन प्राइस ₹9,924/ग्राम तय किया है। जब इसे जारी किया गया था तब इसकी कीमत ₹2830/ग्राम थी और बीते 8 साल में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ने 250% से अधिक का रिटर्न दिया है जिसमें 2.5% का ब्याज (प्रति 6-माह) शामिल नहीं है।