इंदौर (एमपी) के दृष्टिबाधित सॉफ्टवेयर इंजीनियर यश सोनकिया को माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से बेंगलुरु स्थित दफ्तर में ₹47 लाख के सालाना पैकेज वाली नौकरी का ऑफर मिला है। ग्लूकोमा की जन्मजात बीमारी के कारण 8 साल की उम्र में यश की आंखों की रोशनी चली गई थी। बकौल यश, उन्होंने स्क्रीनरीडर सॉफ्टवेयर की मदद से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की।