inshorts

8 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद कर्नाटक में की गई हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक) में पुलिस ने रविवार को 8-वर्षीय बच्ची को किडनैप कर गैंगरेप के बाद हत्या करने के आरोप में बुधवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बच्ची के शव को नाले में फेंक दिया था। बकौल पुलिस, तीन आरोपियों ने 4 दिन पहले रेप की योजना बनाई थी जिसमें बाद में चौथा आरोपी शामिल हुआ था।