8 साल की हिंदू लड़की के साथ पाकिस्तान में हुआ गैंगरेप, फोड़ी गई आंखें

पाकिस्तान के उमरकोट इलाके में एक 8-वर्षीय हिंदू लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दरअसल, पीड़िता को अस्पताल के अंदर ले जा रहे परिवार का वीडियो सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार के साथ अस्पताल गई एक महिला ने कहा, "बलात्कारियों ने उसके पूरे चेहरे को खरोंच दिया और...उसकी आंखें भी फोड़ दी।"