80% बढ़ा इस कंपनी का मुनाफा, 2 फ्री शेयर बांटने का किया एलान; शेयर बना रॉकेट

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज़ के शेयर बुधवार को कारोबार शुरू होते ही 15% से अधिक उछलकर ₹1,470 पर जा पहुंचे। यह तेज़ी कंपनी को सितंबर तिमाही में ₹48 करोड़ का नेट प्रॉफिट होने के बाद आई है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 80% अधिक है। वहीं, कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर बांटने का एलान किया है।