inshorts

80 पद्म पुरस्कार डॉक्टरों की चेतावनी, भारत में खराब हवा बनी हेल्थ इमरजेंसी

देशभर के 80 से ज़्यादा पद्म पुरस्कार विजेता डॉक्टरों ने पहली बार मिलकर चेतावनी दी है कि भारत में वायु प्रदूषण अब एक बड़ी हेल्थ इमरजेंसी बन चुका है। इसके कारण हर साल 17 लाख लोगों की मौत हो रही है और कई तरह की बीमारियां व जेनिटिक नुकसान बढ़ रहे हैं। ये आंकड़े कई शोधों से लिए गए हैं।