80 लोगों को लेकर आ रहा यात्री विमान कनाडा के एयरपोर्ट पर क्रैश होकर पलटा

मिनियापोलिस (अमेरिका) से 80 लोगों को लेकर आ रहा डेल्टा एयरलाइंस का एक यात्री विमान कनाडा के टोरंटो पियरसन इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात (भारतीय समयानुसार) को क्रैश होने के बाद पलट गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें 8 यात्री घायल हुए हैं। एयरपोर्ट पर फिलहाल सभी विमानों का आगमन और प्रस्थान रद्द कर दिया गया है।