inshorts

80% वयस्क आबादी को लगी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़, 38% का हुआ पूर्ण टीकाकरण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश की करीब 80% पात्र वयस्क जनसंख्या को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है जबकि 38% का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। मंत्रालय के अपर सचिव मनोहर अगनानी ने ‘हर घर दस्तक’ अभियान को लेकर कहा है कि सरकार चाहती है कि 30 नवंबर तक कम-से-कम 90% आबादी को पहली खुराक लग जाए।