80 वर्षीय बुज़ुर्ग ने पाकिस्तान में 32 साल की महिला से किया निकाह

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा में 80 वर्षीय बशीर नामक बुज़ुर्ग ने एक 32 साल की महिला से निकाह किया है। सामने आए वीडियो में बुज़ुर्ग के परिजन शादी समारोह में नाचते-गाते नज़र आए। बुज़ुर्ग के बच्चों का कहना है कि पिता का अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने यह निकाह कराया है।