80 वर्षीय विकलांग महिला से पंजाब में नशे के आदी ऑटो चालक ने किया रेप
जालंधर (पंजाब) में एक 80-वर्षीय विकलांग महिला से रेप के आरोप में कथित तौर पर नशे के आदी एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता दवाइयां लेने के लिए अपने गांव से शहर आई थी। बकौल रिपोर्ट, मदद के लिए चिल्लाने पर राहगीरों ने आरोपी को धर दबोचा व पुलिस को घटना की सूचना दी।