inshorts

80 साल से लापता थी पाब्लो पिकासो की दुर्लभ पेंटिंग, अब होने वाली है नीलाम

मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो द्वारा फ्रांसीसी फोटोग्राफर और चित्रकार डोरा मार की बनाई गई एक पेंटिंग को पेरिस (फ्रांस) में नीलाम किया जाएगा। इस पेंटिंग का नाम 'बस्ट ऑफ अ वुमन इन अ फ्लॉरी हैट' है जो पिछले 80 वर्षों से लापता थी। बकौल रिपोर्ट्स, नीलामीघर ने इस शानदार पेंटिंग की अनुमानित कीमत ₹83 करोड़ तय की है।