भारतीय शेयर बाज़ार में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई और कारोबार के दौरान सेंसेक्स 867.88 अंक टूटकर 71,612.41 जबकि निफ्टी-50 293.20 अंक गिरकर 22,327.25 पर पहुंच गया। मनीकंट्रोल के अनुसार, FIIs की तेज़ बिकवाली, मज़बूत बॉन्ड यील्ड और सितंबर में बिक्री के कमज़ोर आंकड़ों पर ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से मार्केट पर दबाव आया।