दक्षिण पूर्वी अलास्का में एक ज्वालामुखी माउंट एजकंब के पास भूकंप के सैकड़ों झटके रिपोर्ट हुए हैं। माना जाता है कि यह ज्वालामुखी कम-से-कम 800 वर्षों से निष्क्रिय है। ऐंकरेज शहर स्थित अलास्का वॉलकैनो ऑब्ज़रवेटरी में यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के रिसर्च जियोफिज़िसिस्ट डेव श्नाइडर ने कहा कि इन्हें ज्वालामुखी के सक्रिय होने का संकेत नहीं कहा जा सकता।