82% बढ़ा सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर का मुनाफा, 7% तक उछले शेयर
सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर ने जुलाई-सितंबर 2025 में ₹186 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 82% अधिक है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी ₹518 करोड़ से 39% बढ़कर ₹718 करोड़ हो गया। इन नतीजों के बीच कंपनी का शेयर मंगलवार को 7% से अधिक उछलकर ₹365.35 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।