एक राष्ट्रव्यापी सर्वे के मुताबिक, 82% विकलांग लोगों के पास कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है जबकि 42% विकलांग लोग आयुष्मान भारत योजना से अनजान हैं। सर्वे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5,000 से अधिक विकलांगों की राय ली गई। विशेषज्ञों ने बीमा न मिलने की वजह जागरूकता की कमी और निजी कंपनियों की अनदेखी को बताया है।