82 साल की एक महिला ने ऋषिकेश (उत्तराखंड) में भारत की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में बुज़ुर्ग महिला को हाथ ऊपर करके थिरकते हुए और जंप के लिए तैयारी करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।