83 देशों की यात्रा कर चुके शख्स ने बताया कि कौनसा देश है सबसे खूबसूरत?

83 देशों की यात्रा कर चुके अमेरिका के जेम्स इयान ने बताया है कि कई देशों की यात्रा करने के बाद उन्हें इक्वाडोर सबसे खूबसूरत देश लगा है। जेम्स के मुताबिक, इक्वाडोर में लैंडस्केप, पहाड़ों पर छोटे-छोटे गांव, सक्रिय ज्वालामुखी, गर्म झरने, अमेज़न वर्षावन और गैलापागोस द्वीप इसकी खूबसूरती बयां करते हैं। बकौल जेम्स, वहां पारंपरिक एंडियन संस्कृति मौजूद है।