84 साल पुरानी कंपनी हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर देगी फ्री, 7 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट

1941 में हिंदुस्तान कलर्स ऐंड केमिकल्स के तौर पर शुरू हुई कंपनी सयाजी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 3 नए शेयर बतौर बोनस मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2025 है। गौरतलब है, कंपनी का मार्केट कैप 201 करोड़ से अधिक है और एक साल में यह शेयर 36% मज़बूत हुआ है।