8-4-63 को जन्मे क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए थे 8,463 रन

एक अनूठे संयोग के तहत 8-4-63 (8 अप्रैल 1963) को जन्मे पूर्व इंग्लिश कप्तान ऐलेक स्टीवर्ट ने अपने टेस्ट करियर में 8,463 रन बनाए थे। वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज़्यादा टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर हैं जिन्होंने 1990 से 2003 के बीच 133 मैच खेले। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 170 वनडे भी खेले जिनमें 4,677-रन बनाए और 4 शतक जड़े।