85% भारतीयों ने नहीं बनाई वसीयत! एक गलती बन सकती है परिवार के झगड़े की वजह
1 फाइनेंस मैगज़ीन की स्टडी के अनुसार, 84.8% लोगों के पास वसीयत नहीं है और 62.5% लोगों ने निकट भविष्य में वसीयत बनाने की कोई योजना नहीं बनाई। 46.7% लोगों ने अपने परिवार से कभी संपत्ति के बंटवारे या वसीयत को लेकर बात नहीं की। विशेषज्ञ इस चुप्पी को परिवारों में विवाद और कानूनी लड़ाई का कारण मानते हैं।