असम के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, नागांव सेंट्रल जेल और स्पेशल जेल में सितंबर में कुल 85 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले। बी.पी. सिविल अस्पताल (नागांव) के अधीक्षक डॉ. एल.सी. नाथ के मुताबिक, ये सभी नशे की लत के कारण संक्रमित हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़्यादातर कैदियों ने एक ही सिरिंज से प्रतिबंधित ड्रग्स लिए थे।