86 वर्षीय रतन टाटा ने मुंबई में डाला वोट, सामने आई तस्वीर
उद्योगपति रतन टाटा (86) ने मुंबई (महाराष्ट्र) के कोलाबा में सोमवार को मतदान किया। सामने आई एक तस्वीर में रतन टाटा कार में बैठकर स्याही लगी उंगली दिखाते नज़र आ रहे हैं। इससे पहले टाटा ने 'X' पर लिखा था, "मुंबई में सोमवार को मतदान का दिन है...सभी मुंबईकरों से बाहर निकलकर ज़िम्मेदारी से मतदान करने की अपील करता हूं।"