862 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा निफ्टी-50

शेयर बाज़ार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज़ी के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 862-अंक चढ़कर 83,467 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 25,585 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 302 अंक की बढ़त के साथ 25,625 पर पहुंचकर करीब 4-महीने के हाई पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी बैंक 1.10% की तेज़ी के साथ रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया।