86-वर्षीय अमेरिकी महिला दुनिया की सबसे उम्रदराज़ फ्लाइट अटेंडेंट बनीं

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बैटी नैश नामक 86-वर्षीय अमेरिकी महिला को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली और दुनिया की सबसे उम्रदराज़ फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में मान्यता दी है। बॉस्टन निवासी नैश ने 21-वर्ष की उम्र में 1957 में ईस्टर्न एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस करियर शुरू किया था। फिलहाल वह अमेरिकन एयरलाइंस में काम कर रही हैं।