88 की उम्र में भी सड़कों से कूड़ा उठाते हैं पंजाब के पूर्व DIG इंद्रजीत सिद्धू, बताया कारण

पंजाब के डीआईजी रह चुके 88-वर्षीय इंद्रजीत सिंह सिद्धू इस उम्र में भी हाथ में थैला लिए चंडीगढ़ में कूड़ा उठाकर सड़कों की सफाई करते नज़र आते हैं। उन्होंने कहा, "मैं किसी को शिक्षा नहीं देना चाहता, मुझे साफ जगह अच्छी लगती है।" बकौल सिद्धू, दूसरे देशों की सड़कें साफ होती हैं लेकिन हमारे देश में गंदगी पड़ी होती है।