89% शहरी भारतीय जीवन में एक बार खरीद चुके हैं नकली सामान: रिपोर्ट
ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स असोसिएशन और क्रिसिल की तरफ से मिलकर जारी की गई 'स्टेट ऑफ काउंटरफीटिंग इन इंडिया 2025' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 35% शहरी कंज़्यूमर ने बताया कि पिछले साल उन्हें नकली प्रोडक्ट मिले। बकौल रिपोर्ट, दस में से लगभग नौ शहरी कंज़्यूमर (लगभग 89%) ने अपनी ज़िंदगी में कम-से-कम एक बार नकली प्रोडक्ट खरीदा है।