8वीं की छात्रा का यूपी में शिक्षक ने किया रेप, बीएचयू में इलाज के दौरान हुई मौत
वाराणसी (यूपी) के बीएचयू अस्पताल में एक रेप पीड़िता की मंगलवार को मौत हो गई। उसके परिवार के अनुसार, दिसंबर-2023 में स्कूल के एक शिक्षक ने उसका रेप किया था और तबीयत बिगड़ने पर उसे छत्तीसगढ़ में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया गया था। तबीयत ठीक न होने पर उसे 20 दिन पहले बीएचयू में भर्ती कराया गया था।