8वीं के छात्र का ₹1,500 वाला आविष्कार बचा सकता है रेलवे के करोड़ों रुपए, जानिए कैसे

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में 8वीं कक्षा के छात्र दिव्यांश व उसके साथियों ने ₹1500 खर्च कर रेलवे फाटकों को सेंसर से जोड़ने वाला प्रोजेक्ट तैयार किया है जो अगर रेलवे अपना ले तो उसके करोड़ों रुपए बच सकते हैं। इस स्वचालित रेलवे फाटक प्रणाली वाले प्रोजेक्ट से मानव श्रम की आवश्यकता और मानवीय भूल की संभावना कम हो सकती है।