नैशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (एनसी-जेसीएम) के स्टाफ साइड के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने सदस्यों को पत्र लिखकर बताया है कि एनसी-जेसीएम स्टाफ साइड के स्टैंडिंग कमिटी मेंबर्स की बैठक 15 नवंबर को होगी जिसमें 8वें वेतन आयोग के जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चाएं होंगी। गौरतलब है, सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी की है।