कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज़ की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि 8वें वेतन आयोग में पिछले वेतन आयोग की तुलना में फिटमेंट फैक्टर कम रह सकता है। फिटमेंट फैक्टर 1.8 रह सकता है जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹30,000 हो सकती है। गौरतलब है, फिटमेंट फैक्टर से तय होता है कि कर्मचारी की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी।