8वें वेतन आयोग में देरी से सरकारी कर्मचारियों को HRA व TPTA के बकाया का हो सकता है घाटा
वित्तीय विशेषज्ञ रामचंद्रन कृष्णमूर्ति के अनुसार, 8वें वेतन आयोग में देरी होने पर केंद्रीय कर्मचारियों को संशोधित बेसिक वेतन के आधार पर DA का पूरा एरियर मिल सकता है। उन्होंने कहा, "पिछले आयोगों के अनुभव बताते हैं...HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) की नई दरें आमतौर पर...लागू होने की तारीख से प्रभावी होती हैं...इसलिए इनके एरियर मिलने की संभावना कम है।"